Tuesday, October 20th, 2026

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने ममता बनर्जी को भेजी रामायण

भोपाल
सरकारी कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे पर भड़कीं ममता बनर्जी को अब बीजेपी ने रामायण भेजी है। एमपी विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को रामायण की एक प्रति भेजी है। उन्होंने कहा कि है इस पढ़ने और समझने के बाद दीदी जय श्रीराम के नारे का विरोध नहीं करेंगी।


दरअसल, शनिवार को कोलकाता में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आमंत्रित थीं। ममता बनर्जी जब मंच से संबोधन के लिए आईं तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद दीदी भड़क गईं और कहा कि सरकारी कार्यक्रम में जय श्रीराम के नारे क्यों। यहां बुला कर मुझे अपमानित किया गया है।

भड़की ममता पर पीएम मौन रहे हैं। लेकिन बीजेपी ने इसे सियासी रंग देना शुरू कर दिया है। एमपी में बीजेपी के कद्दावर नेता और विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने उन्हें रामायण की प्रति भेजी है। रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी को रामायण भेजी है, उम्मीद है कि दीदी रामायण का पाठ करेंगी। उनके चरित्र को समझेंगी और आगे से जय श्रीराम के नारों का विरोध नहीं करेंगी।

 

#रामायण

Source : Agency

पाठको की राय